सीपीएल सीजन-2 में विजडम वॉरियर्स और रॉयल इलेवन जीते
कानपुर, जून 28 -- कानपुर। सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट के पहले मैच में विजडम वॉरियर्स ने द वुल्फपैक यूनाइटेड इलेवन को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में रॉयल इलेवन ने कानपुर स्कॉर्चर्स को 29 रन से मात दी। एसआईटी मैदान पर खेले गए मुकाबले में द वुल्फपैक यूनाइटेड इलेवन की पूरी टीम 17 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। टीम से सचिन अवस्थी ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। गेंदबाजी में मनेंद्र ने तीन, नवीन व अतुल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी विजडम वॉरियर्स ने 6.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मैच जीता। जीत में प्रशांत यादव ने नाबाद 51 रन व अनवर अब्बास ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में करन ने एकमात्र विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मेच प्रशांत यादव को चुना गया। दूसरे मैच में रॉयल इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.