इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- ऊसराहार। वामपंथी दलों के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीपीएम ने चार सभाएं की और तीन स्थानों पर पुतला दहन किया। आयोजित सभाओं में जिला मंत्री एनआर यादव ने कहा कि एसआईआर के नाम पर 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने की कड़ी आलोचना की। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इशारे पर एकतरफा फैसला लेकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया। दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार मतदाता पंजीकरण में नाम हटाने-जोड़ने पर आपत्ति दर्ज की है। आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।उन्होंने सरकार से एसआईआर प्रक्रिया रोकने, हटाए गए नाम दोबारा जोड़ने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता व मुख्य न्यायाधीश वाली चयन समिति बहाल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को ...