सीपीएम की बैठक में सरकार के नीतियों के खिलाफ जेल चलो आंदोलन का निर्णय
समस्तीपुर, जुलाई 18 -- उजियारपुर। सीपीएम उजियारपुर अंचल कमेटी की बैठक में सरकार के नीतियों के खिलाफ़ जेल चलो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। शनिवार को अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता व जिला मंत्री रामाश्रय महतो के नेतृत्व में गावपुर योगी चौक पर हुई बैठक राज्य सरकार की नीतियां जनता के ऊपर मकान कर, पानी कर, पथ कर, राशन कार्ड में गरीब मजदूर किसान का नाम काटने जैसी मुद्दों के खिलाफ आलोचना किया गया। साथ ही इन्हीं मुद्दों को लेकर आगामी 10 अगस्त को समस्तीपुर जिला समाहर्ता के समक्ष जेल भरो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश पासवान, शांति सिंह, मनोज कुमार, कुवंर सहनी, उमेश सहनी, रामविलास सहनी, जगदीश महतो, उपेंद्र दास आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.