दरभंगा, मार्च 3 -- सिंहवाड़ा। गरीब, अनुसूचित जाति के लोग, मजदूर, वासहीनो के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीपीएम कार्यकर्ताओं ने नरकटिया मुसहरी शोभन चौक होते हुए 14 फाटक नरही भट्ठा तक आक्रोषपूर्ण जुलूस निकाला। शांतिपूर्ण जुलूस का नेतृत्व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत, सीपीएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर मंटू, वासहीन महादलित नेता योगेश्वर सदा, फूल कुमारी ने किया। नरकटिया क्रांति चौक पर भोला सहनी की अध्यक्षता एवं रामबली सहनी के संचालन में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए खेमयू के जिला मंत्री दिलीप भगत ने कहा कि पुराना खतियान में नरही पोखरा उसके भिंडा आम गैर मजरूआ खास है। जिसे भू माफिया जबरन कब्जे में रखा है। सीपीएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर मंटू ने कहा कि नरही तालाब पर फोर एच का रिपोर्ट प्रस्तावित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.