बरेली, अप्रैल 23 -- बरेली। रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया ने सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। पंकज कुदेशिया ने बताया कि सीपीआर केवल अचानक से हुए बेहोश व्यक्तियों को दिया जाता है। प्रायः स्वस्थ व्यक्ति अपने नित्य कार्यों के निष्पादन के दौरान अचानक गिर जाता है। कुछ ही मिनटों में उसकी मृत्यु हो जाती है। ऐसे व्यक्ति को जिसकी सांस न चल रही हो शीघ्र ही सी. पी. आर. देकर बचाया जा सकता है। सी. पी. आर. प्रक्रिया में शीघ्रता से ही उस व्यक्ति को बचाना सम्भव है, देर होने पर ब्रेन डैड होने के पश्चात् किसी व्यक्ति को बचाना असम्भव हो जाता है। डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन साबिर हसन, पोस्ट वार्डन आशीष, पवन कालरा, सर्वेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...