धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। प्रेमचंद नगर के सीपीआई (एम) जिला कार्यालय बीटीआर भवन में बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और नीतियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने की। वरिष्ठ नेता गोपीकांत बख्शी ने कहा कि ज्योति बसु देश के प्रमुख जननेताओं में थे। उन्होंने लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित किया। बसु 1964 से 2008 तक सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे और उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भूमि सुधार कानून लागू हुए, जिससे किसान, मजदूर और भूमिहीनों को राहत मिली। उन्होंने ज्योति बसु के विचार से प्रेरणा लेकर कम्युनिस्ट आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया। मौके पर रामकृष्णा पासवान...