दरभंगा, मई 10 -- बहेड़ी। पघारी स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को सीपीआई (एम) बहेड़ी लोकल कमेटी की बैठक वरिष्ठ नेता गोपाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 16 मई को बहेड़ी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, गोपाल चौधरी, मनोज यादव, कृष्णकांत मिश्रा, मिथिलेश शाह, मो. मुकीम, रामजतन राम, ध्यानी यादव एवं राम पासवान समेत अन्य नेताओं ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.