जामताड़ा, दिसम्बर 27 -- सीपीआई पूंजीवाद बनाम समाजवाद की लड़ाई लड़ती रहेगी- तापस सिन्हा नाला, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा पीडब्ल्यूडी परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व गोपालपुर से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाली गई। रैली में पार्टी की 100 स्थापना को लेकर नारे लगाए गए। तत्पश्चात पीडब्ल्यूडी विभाग स्थित डाक बंगला परिसर में कार्यक्रम शुरु हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पश्चिम बंगाल के नेता तापस सिन्हा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र राम उपस्थित थे। अतिथियों का झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तापस सिन्हा ने कहा कि भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी स्वतंत्रता ...