मथुरा, जुलाई 6 -- भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से राम मंदिर में खजाना चोरी की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में कमी करने, उत्तर प्रदेश में बुलडोजर राज समाप्त करने, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाने, अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करने, पंचायत चुनाव शीघ्र कराने, आय से अधिक संपत्ति वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा गोवर्धन विधानसभा सहित जनपद के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल ...