जहानाबाद, मार्च 6 -- अरवल, निज संवाददाता। सीपीआई के कार्यकर्ता के द्वारा शुक्रवार को जिले के परासी बाजार में कोष संग्रह कार्यक्रम चलाया गया। सीपीआई के जिला सचिव अरुण कुमार ने बताया कि सीपीआई के शताब्दी वर्ष समारोह की सफलता के लिए कोष संग्रह किया जा रहा है। इस मौके पर सीपीआई के जिला सचिव अरुण कुमार, सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र पाठक, जिला परिषद सदस्य शिवदत्त सिंह, जयराम यादव, अरवल अंचल सचिव पंकज कुमार राय, चतुर्गुण पासवान, युगल पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.