औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- हसपुरा प्रखंड के महुआड़ गांव निवासी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व अंचल मंत्री 70 वर्षीय रामानंद प्रसाद का मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में कम्युनिस्ट आंदोलन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सीपीआई के अंचल सचिव सह पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि 24 दिसंबर को पार्टी की ओर से झंडा देकर अंतिम विदाई दी जाएगी तथा पंचतत्व में विलय कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य सह सेवानिवृत्त हेडमास्टर राम एकबाल सिंह, डुमरा के सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव, पूर्व प्रमुख नागेश्वर सिंह यादव, विजय यादव, गोवर्धन सिंह सहित सीपीआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.