बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीपीआई बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कार्यानंद भवन में रामरतन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीपीआई बेगूसराय जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने पिछले कार्यों की रिपोर्टिंग करते हुए कहा कि इस बार का पार्टी का जिला सम्मेलन पूर्णत: बेगूसराय के भविष्य पर चर्चा करेगा। किसान,मेहनतकश मजदूरों की समस्याओं के अलावा छात्रों के बेहतर शिक्षा केलिये बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना एवं नौजवान के लिये बेगूसराय के योग्य युवाओं को बेगूसराय में ही रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेगा। जिला सम्मेलन 28 से 30 मार्च तक साहेबपुरकमाल में होगा। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय नेता के अलावा राज्य स्तरीय नेता भी शामिल होंगे। सम्मेलन की रैली ऐतिहासिक ...