जामताड़ा, अप्रैल 28 -- नाला, प्रतिनिधि। सीपीआई की जिला कार्यकारिणी की बैठक पीडब्ल्यूडी विभाग स्थित डाक बंगला परिसर में सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य रुप से कार्यकर्ताओं का नवीकरण एवं नए सदस्य बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर प्रखंडवार सदस्यता अभियान चलाने, पुराने कार्यकर्ताओं का नवीनीकरण करने आदि पर चर्चा की गई। इसके अलावा 1 मई को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अम्बा में धूमधाम से मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 12 मई को विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी यूनियन द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सीपीआई का पूर्ण समर्थन रहेगा। वहीं आगामी 27 मई को किसान सभा सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी आवश्यक प्रचार-प्रसार करने, अधिक से अधिक सदस्यों से पहुंचने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड बादल मंडल ने की। बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.