चतरा, दिसम्बर 5 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक परिसर के निकट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की गिद्धौर इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीरेंद्र भुइयां ने की। इस दौरान प्रमुख रूप से ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड अर्जुन कुमार तथा जिला मंत्री कॉमरेड गया नाथ पांडेय उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी वर्ष है। इसे भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। रांची में 21 दिसंबर 2025 को शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गिद्धौर प्रखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार करने तथा प्रखंड में पंचायतवार ब्रांच गठन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.