बोकारो, मार्च 3 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चंद्रपुरा अंचल कमेटी की बैठक काली राम मांझी की अध्यक्षता में सोमवार को की गई। शहीद कर दिए गए ईरान के सुप्रीमो इमाम खामेनेई एवं अन्य तथा पार्टी के चंद्रपुरा अंचल के नेता स्व खेमलाल महतो को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के सहायक जिला सचिव पोखन महतो ने एक प्रस्ताव के द्वारा अमेरिका एवं इसराइल को ईरान पर किए गए हमले की निंदा किया जो सर्वसम्मत से पारित किया गया। जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने कहा कि ईरान हमारा सदियों पुराना मित्र देश रहा है। भारत और पाकिस्तान के मामले पर ईरान हमेशा भारत के पक्ष में और अमेरिका पाकिस्तान के पक्ष में रहा है। महमूद ने कहा कि अमेरिका ने कभी भी पाकिस्तान के विरोध में जाकर भारत का साथ नहीं दिया किंतु खेद है कि देश का राजनीतिक नेतृत्व ईरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.