जहानाबाद, अप्रैल 2 -- अरवल, निज संवाददाता। कम्युनिस्ट पार्टी के अरवल के जिला सचिव अरुण कुमार पासवान अपनी टीम के साथ गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र के खानगाह पहुंचे और खानगाह निवासी रमेश पासवान को सांत्वाना दी। उन्होंने बताया कि रमेश पासवान के पुत्र छोटू कुमार सूरत में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन 28 मार्च को वे सूरत से अपने घर खनगाह आ रहे थे। इसी क्रम में ट्रक की चपेट में आ गए और पटना में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। इस घटना से पूरा परिवार दुखी है। सीपीआई की टीम पीड़ित परिजनों से मिलकर हरसंभवन मदद और समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। टीम में सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान, जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड रामचंद्र पाठक, कामरेड दीनानाथ सिंह, भाकपा अरवल अंचल सचिव कॉमरेड पंकज कुमार राय, कामरेड शिवदत सिंह, रंजन कुमा...