सीपीआई कार्यकर्ता को दी गई श्रद्धांजलि
बेगुसराय, जुलाई 17 -- साहेबपुरकमाल। सनहा पश्चिम पंचायत निवासी सीपीआई कार्यकर्ता रणवीर आनंद के असामयिक निधन से सीपीआई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। सीपीआई सूचना पाकर शुक्रवार को सीपीआई के जिला सचिव अवधेश राय व अंचल प्रभारी प्रताप नारायण सिंह सनहा पश्चिम पहुंचे व शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही, मृतक कार्यकर्ता के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर ललिता कुमारी, रामकुमार सिंह, राजेश कुमार सुमन, प्रभाकर सिंह, सरफराज आलम, गणेश चौधरी, अनवर आलम, रतन कुमार पासवान, भवेश कुमार, सौरभ कुमार सिंह, रामप्रवेश महतो, मो. नौशाद, पुष्प कुमार पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.