मधुबनी, सितम्बर 29 -- जयनगर। सीपीआई (एम) केन्द्रीय कमिटी के आह्वान पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती के अवसर पर "लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद किसान-मजदूरों के बीच स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह की बलिदान की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को जिला सचिव मंडल सदस्य रामजी यादव, शशिभूषण प्रसाद, लोकल कमिटी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह, कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद, कॉमरेड मुकेश कुमार, सुकेन्द्र प्रसाद, नन्द लाल सिंह, गणेशी यादव, नागेश्वर यादव सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता उपेन्द्र कुमार यादव ने की। यह भी पढ़ें- भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भगत सिंह जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धा...