सीपीआईएम के 90 वर्षीय नेता का निधन, जताया शोक
खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सीपीआईएम खगड़िया के स्थापना काल के नेता पूर्व जिला कमेटी सदस्य 90 वर्षीय नागेश्वर प्रसाद सिंह का शुक्रवार को निधनहो गया। उनके अचानक चले जाने से खगड़िया पार्टी के खास कर बेलदौर इलाके में भूमि आंदोलन आंदोलन के सफल नेताओं की पहली पंक्ति के नेतृत्व का अंत हो गया। नागेश्वर प्रसाद सिंह के जाने से खगड़िया सीपीआईएम ने ना सिर्फ अपने स्थापना काल के एक सफल नेता को खोया है,बल्कि एक अभिभावक को भी खो दिया है। सीपीआईएम खगड़िया खबर मिलते ही जिला कार्यालय पर झंडा झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला के सभी अंचलों में भी झंडा झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.