मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- साहेबगंज। सीपीआईएम के अंचल सचिव हीरा राम (75) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने पटना स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गंडक नदी किनारे होगा। हीरा राम के निधन पर राजद के वरिष्ठ नेता साहू भूपाल भारती, पूर्व जिला पार्षद मदन प्रसाद, डॉ अजीमुल्लाह अंसारी, यादव लाल पटेल, राधिका रमण, भूपनारायण सिंह, रामनरेश द्विवेदी, अजमुल्लाह अंसारी, मो मोसाफिर, विश्वनाथ राय, रामनाथ पासवान, विद्यासागर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.