रांची, फरवरी 15 -- नोट : फोटो.... रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। 24 मार्च की नई दिल्ली में पार्टी की रैली आयोजित होनी है। बैठक में रैली की तैयारी के लिए राज्य में 10 लाख लोगों से संपर्क किए जाने की कार्ययोजना की रूपरेखा रखी गई। बैठक में राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि रूपरेखा के तहत दो केंद्रीय प्रचार जत्था निकाला जाएगा। पहला जत्था सिलागई के शहीद वीर बुधु भगत स्मारक से निकलेगा, जो गुमला, खूंटी और रांची के पंचपरगना क्षेत्र को कवर करेगा। वहीं, दूसरा जत्था संताल परगना के सिदो-कान्हू स्मारक से निकल कर संताल परगना के 6 जिलों में अभियान चलाएगा। इसके अलावा विभिन्न जिलों में स्थानीय स्तर के जत्थे निकाले जाएंगे तथा पार्टी की स्थानीय शाखाओं द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.