उन्नाव, जून 16 -- बांगरमऊ, संवाददाता। संत मिलनदास हत्याकांड के मुख्य और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी इसरायल का सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया। सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। दोनों फेफड़े फटने और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच गांव ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। यह भी पढ़ें- एक लाख का इनामी इजराइल एनकाउंटर में ढेर, उन्नाव में साधु मिलन दास की हत्या में थी तलाशपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इसरायल को सोमवार अलसुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित हवाई पट्टी के पास घेरा गया था। आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार...