सीने में दर्द से किसान की मौत
बाराबंकी, अप्रैल 22 -- बाराबंकी। सतरिख थाना के बरौली गांव में मंगलवार की रात एक अधेड़ किसान के सीने में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बरौली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा (45) पुत्र स्व. राधे लाल के दो बच्चे हैं। वह पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। खेती किसानी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। मंगलवार की रात करीब 10 बजे अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। परिजन उन्हें सीएचसी सतरिख ले गए। हार्ट अटैक की आशंका पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया था। यह भी पढ़ें- लू से भी आ सकता है हार्ट अटैक! ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.