समस्तीपुर, अगस्त 5 -- समस्तीपुर, निप्र। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए गए पाक्सो मामले के विचाराधीन कैदी रौशन कुमार उर्फ साजन की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे पहले मंगलवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने और हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ कैदी को लेकर डीएमसीएच रवाना हो गए। वहां उसका उपचार जारी है। बता दें कि उजियारपुर के नाजिरपुर गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार पाक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में था। नियमित पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय लाए जाने के दौरान सोमवार को वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आ...