सीने में दर्द उठने से सड़क पर गिरा मोटरसाइकिल सवार, बचाई जान
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- -आईटीओ पर हुई घटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचा बचाई जान नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : राजधानी के व्यस्ततम आईटीओ चौराहे पर सोमवार को एक मोटरसाइकिल सवार अचानक सीने में तेज दर्द उठने पर बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल उनको सीपीआर दिया और गोल्डन आवर्स में सरकारी गाड़ी से पीड़ित को लोकनायक अस्पताल पहुंचाया। इस तरह से उनकी जान बचाई गई।सोमवार सुबह करीब 11:55 बजे आईटीओ के ए-प्वाइंट के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति अचानक नियंत्रण खोकर वाहन समेत जमीन पर गिर गया। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल चालक आईपी फ्लाईओवर की ओर से रहा था। प्रारंभिक जानकारी करने पर मालूम हुआ कि सीने में तेज दर्द उठने से वह गिरे। मोटरसाइकिल सवार की पहचान नमनीत के रूप में हुई, जोकि पेशे से वकील हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.