संभल, अप्रैल 3 -- सदर कोतवाली पुलिस ने पत्नी के सीने में कैंची घोंपकर हत्या करने के आरोपी को संभल-चन्दौसी मार्ग पर नलकूप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई कैंची भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जले भेज दिया। मूल रूप से अमरोहा जिले में आदमपुर के होली चौक निवासी मोहम्मद नफीस ने 15 मार्च की रात मंडी किशनदास सराय में पत्नी नाजमा की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी। फिर खुद अपने पेट में कैंची घोंप ली थी। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद नफीस का दिल्ली के अस्पताल में करीब 15 दिनों तक इलाज चला। सूत्रों की मानें, तो नफीस के पेट में कैंची से आंत कट गई थी और डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी नफीस को संभल-चन्दौसी मार्ग पर नलकूप के पास से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.