कन्नौज, अप्रैल 5 -- ​कन्नौज । रविवार को एक निजी बस के परिचालक सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था l जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​ सदर कोतवाली क्षेत्र के अजयपाल नगर निवासी प्रशांत कुमार गुप्ता (30) पुत्र अनिल कुमार एक निजी बस में परिचालक के रूप में कार्यरत थे। रविवार की सुबह अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। प्रशांत की बिगड़ती हालत देख उनके घर में ही किराए पर रहने वाले साथी ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। ​जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई।

हिंदी ...