रामपुर, जून 17 -- पटवाई। क्षेत्र में एक नाले में बोरी में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिले के अलावा पड़ोसी जिलों के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है कि वहां पर किसी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट तो नहीं दर्ज है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का कहना है कि मामला गैर इरादतन हत्या का लग रहा है। मृतक मजदूर जैसा लग रहा है। आशंका है कि शराब के नशे में विवाद होने पर उसके साथ किसी ने मारपीट की हो। मौत हो जाने पर शव यहां पर लाकर फेंक दिया हो। उधर पोस्मार्टम रिपोर्ट में सीने के साथ अन्य शरीर पर चोटों के निशान होने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोट के निशान थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव का है। बताते हैं कि गांव के गोशाला के पास में एक नाला है। सोमवार को कुछ ग्रामीणों की नजर उस नाले में ...