सीनेट सदस्य ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात
बक्सर, मई 28 -- बक्सर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के सीनेट सदस्य सह जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज के सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले से संबंधित 12 सूत्रीय मांग समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगल राज से बाहर निकालकर सुशासन की ओर ले गए। महिलाओं व युवतियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया। हर विभाग में महिलाएं कार्य करती हुई दिखाई दे रहे है। एक समय वह भी था जब पुरुष शाम पांच बजे के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते थे। नीतीश कुमार ने बिहार के हर वर्ग को एक नई दिशा दी। जो आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.