भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के आजीवन सीनेट सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर सोमवार को कुलसचिव कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने शोक संदेश पढ़ा, साथ ही स्व. सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान की चर्चा की। कहा कि विवि के विकास में वे हमेशा आगे रहते थे। उनके निधन के बाद विवि ने एक बेहतर सीनेट सदस्य ही नहीं बल्कि अच्छा इंसान खो दिया है। इस मौके पर काफी संख्या में कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निधन पर सारण में शोक सभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...