दरभंगा, अप्रैल 22 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। संस्कृत विवि में बुधवार को आयोजित सीनेट की बैठक में सदस्यों ने विवि की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल उठाए। संस्कृत कॉलेजों में छात्रों की कमी व आधारभूत संरचनाओं के अभाव के साथ ही नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किये जाने का सवाल भी उठाया गया। सदस्यों ने समय पर वेतन नहीं दिए जाने तथा राशि की उपलब्धता के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किये जाने का सवाल भी उठाया। सेवा सम्पुष्टि में हो रहे विलम्ब तथा समय पर सिंडिकेट की बैठक नहीं हो पाने का भी मुद्दा उठा। इसी क्रम में सीनेट की साल में कम से कम दो बैठक आयोजित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- सीनेट में विधान परिषद के चार सदस्य मनोनीत महीनों से अंशकालीन शिक्षकों समेत एनजीओ के लंबित भुगतान का भी मुद्दा उठाया गया। इसके पूर्व कुलसचिव प्रो. ब्रज...