मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। सीनेट की बैठक में मीडिया को प्रवेश नहीं देने पर राज्यपाल सचिवालय ने विवि प्रशासन से जवाब मांगा है। लोकभवन को शिकायत मिलने के बाद राज्यपाल सचिवालय से विवि प्रशासन को पत्र लिखा गया है। राज्यपाल सचिवालय ने राजकीय डिग्री कॉलेज मधुबन के तीन कर्मचारियों के सेवा नियमितीकरण पर भी जवाब मांगा है। सीतामढ़ी के एक छात्र को अंकपत्र नहीं मिलने का भी पत्र में उल्लेख किया गया है। एमडीडीएम कॉलेज के एक शिक्षक पर अभद्रता की शिकायत का भी जवाब विवि को देने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.