भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में 17 जनवरी को मारवाड़ी कॉलेज में बजट सीनेट का आयोजन प्रस्तावित है। विवि में अवकाश खत्म होने के बाद शुक्रवार को कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कोर कमेटी के सभी संयोजक मौजूद रहे। कुलपति ने बारी-बारी से सभी कमेटियों से जरूरी जानकारी ली। इस दौरान कुलपति ने एजेंडा, सीनेट सदस्यों को आमंत्रण, उनके बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में डीएसडब्लू डॉ. अर्चना साह, कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, सीसीडीसी डॉ. एसी घोष, एफओ ब्रज किशोर प्रसाद, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना, मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, एसएम कॉलेज प्राचार्य डॉ. निशा झा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.