नोएडा, जून 6 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को जिले में चार केंद्रों पर नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट) आयोजित किया गया। 2500 में से 2227 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 273 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा प्रश्नपत्र काफी कठिन था। कुछ सवालों के कैलकुलेशन ने थोड़ा परेशान किया। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकारी कॉलेज में सीट मिलने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा समन्वयक रमा रंजन उपाध्याय ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज, रामईश इंटरनेशनल, पंचशील बालक इंटर कॉलेज व गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। यह भी पढ़ें- नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 4368 अभ्यर्थी शामिल किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है। प्रवेश...