सीनेटर के नाम व मोबाइल नंबर का दुरुपयोग
मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ. कुंदनलाल ने अपने नाम और मोबाइल नंबर के कथित दुरुपयोग को लेकर राजभवन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम से स्पीड पोस्ट के जरिए राजभवन को पत्र भेजा गया है, जिससे वे स्वयं अनभिज्ञ हैं। डॉ. कुंदनलाल ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें जानकारी दी गई कि मुंगेर मुख्यालय डाकघर से दोपहर 3:06 बजे आर्टिकल नंबर EF760929242IN के साथ एक स्पीड पोस्ट बुक की गई है।जबकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने उस दिन कोई स्पीड पोस्ट नहीं किया था। संदेह होने पर जब उन्होंने उक्त आर्टिकल नंबर को ट्रैक किया तो पता चला कि स्पीड पोस्ट वास्तव में मुंगेर मुख्यालय डाकघर से बुक होकर राजभवन भेजा गया है। इस घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.