जमशेदपुर, जुलाई 22 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आरपीएफ आईजी सौरभ त्रिवेदी ने सोमवार को सीनी रेलवे स्टेशन, ट्रेनिंग सेंटर, पोस्ट, बैरक और अन्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। आईजी ने सीनी आरपीएफ पोस्ट में दर्ज आरपीयूपी व अन्य मामलों की जांच प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आरपीएफ जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन कर ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने का निर्देश दिया। इससे पहले टाटानगर आरपीएफ पोस्ट में आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आरपीएफ आईजी चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। उनके दौरे से रेल मंडल के स्टेशनों, पोस्ट और बैरकों पर सुरक्षा उपकरण लगाने की उम्मीद बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को सुरक्षा में दे प्राथमिकता: आईजी सीनी स्टेशन समेत अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा और अन्य सुर...