सीनी ट्रेनिंग सेंटर में रेलकर्मियों को भूकंप और बाजारपट में बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा सीनी ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार को रेल कर्मचारियों को भूकंप और वज्रपद के साथ अन्य आपदा में बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने मॉक ड्रिल कर रेल कर्मचारियों को फायर यंत्रों के इस्तेमाल और आग लगने की स्थिति में बचाव का उपाय बताया। डिफेंस के अनुसार रेल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षा के साथ रेस्क्यू की विधि अवश्य जाननी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.