सीनियर स्विमिंग स्टेट चैंपियनशिप का हुआ ट्रायल
देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट स्टडियम के तरणताल में जिला तैराकी संघ द्वारा सीनियर स्विमिंग स्टेट चैंपियनशिप 2026 के लिए सीनियर ट्रायल बुधवार को किया गया। जिसमें बालक बालिकाओं का चयन किया गया। बालिका वर्ग में दीपशिखा, आन्तरा सिंह, श्रेज़ल गुप्ता का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में हैप्पी साहनी, रिशु, अभिषेक कन्नौजिया, अंशुल निषाद, रोहन चौहान चयनित किये गए। चयनित खिलाड़ी सीनियर स्विमिंग स्टेट चैंपियनशिप में 30 से 31 मई मई को लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल के दौरान जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती, अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, अरविन्द गुप्ता, राज रोहित सैनी, जावेद आलम, तरणताल की महिला कोच संध्या गुप्ता सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तैराकी, वॉटर पोलो और डाइविंग प्रतियोगिताओं के लिए आयु वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.