मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जमुई में आयोजित होने वाली आमंत्रण कप बिहार स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप-2026 के लिए मुंगेर जिला टीम का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को मुंगेर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम में सेलेक्शन ट्रायल व जिला सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में हुए ट्रायल में जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूल-कॉलेज के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुंगेर सदर, जमालपुर, बरियारपुर, खड़गपुर, धरहरा, असरगंज सहित अन्य प्रखंडों से पुरुष व महिला खिलाड़ी पहुंचे। मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर और विशिष्ट अतिथि किलकारी मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर मिश्रा व प्रमंडलीय संसाधन सेवी मो. महमूद ने खिलाड़ियों ...