सीनियर स्टेट खो-खो के लिए जिला टीम का चयन 22 मई को
मुंगेर, मई 17 -- मुंगेर,निज संवाददाता। जमुई में आयोजित होने वाली बिहार स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप-2026 के लिए मुंगेर जिला टीम के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 22 मई को शहर के इंडोर स्टेडियम प्रांगण में चयन ट्रायल सह मुंगेर जिला सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों व कॉलेजों के किसी भी आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिभा दिखाने के इच्छुक खिलाड़ियों को पंजीकरण के लिए 200 रुपये शुल्क के साथ अपना पहचान पत्र (छाया प्रति) और दो पासपोर्ट साइज फोटो आयोजन समिति के पास जमा करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- जनपदीय सीनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.