सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में 900 पहलवान दिखाएंगे दमखम
गोरखपुर, जुलाई 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्व विधायक शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में नवंबर में गोरखपुर में सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ने प्रतियोगिता के आयोजन को औपचारिक स्वीकृति दे दी है। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके करीब 900 पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह 'आगू' ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन तथा महिला वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धाएं होंगी। इसमें करीब 700 पुरुष और 200 महिला पहलवान हिस्सा लेंगे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.