लखीसराय, मार्च 3 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर के खेल भवन में 28 फरवरी को आयोजित सीनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखीसराय जिला की ओर से 100 किलोग्राम वर्ग में उतरे विकास कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मुजफ्फरपुर के अतुल को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कुश्ती संघ के जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार उपस्थित रहे। जिनके हाथों विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। कोच घनश्याम कुमार ने बताया कि इस स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी नेशनल कुराश चैंपियनशिप में भाग लेंगे। जो 27 से 29 मार्च के बीच मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। ज्ञात हो कि विकास कुमार न सिर्फ एक सफल ...