सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला टीम चयन का ट्रायल आज
पाकुड़, सितम्बर 28 -- पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के द्वारा सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पाकुड़ जिला टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर कुमार सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को शाम 04:00 बजे रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम पाकुड़ में ओपन आयु वर्ग के पुरूष वर्ग में अधिकतम 85 किलोग्राम, महिला वर्ग में अधिकतम 75 किलोग्राम वजन वाले जो भी इच्छुक खिलाड़ी सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, वे 29 सितंबर को शाम 4:00 बजे रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.