सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का सम्मान समारोह आयोजित
सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेहरू मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से आए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और सभी के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संस्था के विस्तार और सामाजिक योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. अजय सिंह और विधायक राजीव गुंबर ने भी अरोड़ा के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.