सहारनपुर, फरवरी 27 -- सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी द्वारा खेमका सदन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने फूलों की होली खेली और गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सहायक रजिस्ट्रार शिवेन्द्र कुमार पाण्डे रहे। वैष्णवी नृत्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने खूब सराहा। हास्य कवि धुरेन्द्र देव शर्मा, नरेश कुमार मस्ताना और गोकरणदत्त शर्मा ने भी अपनी कविताओं से समां बांधा। डॉ. रूपेश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को अनुभव का सागर बताते हुए युवाओं के मार्गदर्शन का आह्वान किया। शिवेंद्र कुमार पाण्डे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक किताब के उस अंतिम पृष्ठ की तरह हैं जिस पर पुस्तक की सबसे महत्वपूर्ण बात लिखी होती है।...