आगरा, अगस्त 20 -- सीनियर सिटीजन कार्ड के वेरिफिकेशन के नाम पर साइबर ठगों पे शास्त्रीपुरम निवासी ब्रजमोहन गोयल को अपने जाल में फंसाकर 12.56 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोप है ठगों ने फोन कर व्हाट्सएप पर पर फर्जी लिंक भेजा। डाउनलोड कराया। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट जैसी स्क्रीन खुलवाकर इंटरनेट बैंकिंग की यूजर आईडी व पासवर्ड हासिल कर लिए। इसके बाद स्क्रीन शेयर करवाकर खाते से रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को दोपहर करीब 12:15 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को सीनियर सिटीजन क्रेडिट कार्ड के वेरिफिकेशन से जुड़ा कर्मचारी बताया। इसके बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। उसमें जानकारी भरने को कहा। बातों में आकर उन्होंने लिंक खोला। उसमें इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी मांगी गई। जानकारी दर्ज करने के बाद ठग ने स्क्रीन...