मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार दिवस पर रविवार को सीनियर सिटीजन कौंसिल ने पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के स्पीकर चौक स्थित कार्यालय अटल सभागार में अभिनंदन किया। संगठन के महामंत्री त्रिलोक प्रसाद वर्मा व उपाध्यक्ष हरिराम मिश्रा ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। साथ ही संस्था की प्रकाशित स्मारिका प्रदान की। मौके पर एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी, शिक्षाविद उपेन्द्र कुमार, विवि मंडल अध्यक्ष राजन भारद्वाज आदि थे।संगठन के पदाधिकारी ने सीनियर सिटीजन कौंसिल के जेनेरियेटिक अस्पताल, वृद्ध आश्रम खोलने के लिए शेरपुर में चिन्हित 18 डिसमिल जमीन का एनओसी डीएम से नहीं मिलने की जानकारी पूर्व मंत्री को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.