मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीनियर सिटीजन कौंसिल मुजफ्फरपुर की एक बैठक बुधवार को नयाटोला में आयोजित की गई। इसमें कौंसिल की कार्यप्रणाली एवं आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संस्था के महामंत्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा ने चितरंजन सिन्हा कनक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, उदय नारायण सिंह, मधु मंगल ठाकुर, बिनोद कुमार सिन्हा, डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, उमानाथ सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...