चम्पावत, अप्रैल 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के थाना रीठासाहिब पुलिस की ओर से ग्राम कुलियाल गांव में सीनियर सिटीजन के घर-घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों, विशेषकर साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने तथा अंजान लिंक पर क्लिक न करने के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल 112 अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि चम्पावत पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा समय-समय पर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.