पिथौरागढ़, जून 29 -- पिथौरागढ़। नगर के मानस एकेडमी सिटी ब्रांच कुमौड़ में कल सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक संपन्न होगी। संगठन के अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने बताया कि बैठक में पंजीकृत सदस्यों को पहचान पत्र उपलब्ध दिए जाएंगे। साथ ही संगठन के क्रिया-कलापों का वार्षिक कैलेंडर व आय व्यय का विवरण भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। भट्ट ने सभी सदस्यों से बैठक में सुबह दस बजे तक पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...